Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Mar, 2026 08:30 AM

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली नगर में तैनात निरीक्षक रितेश शाह को भगवानपुर भेजा गया है, जबकि ज्वालापुर कोतवाली में तैनात निरीक्षक कुंदन राणा को नगर कोतवाली की...
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए। जारी आदेश के अनुसार कोतवाली नगर में तैनात निरीक्षक रितेश शाह को भगवानपुर भेजा गया है, जबकि ज्वालापुर कोतवाली में तैनात निरीक्षक कुंदन राणा को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में बहादराबाद कोतवाली से निरीक्षक विजय सिंह को झबरेड़ा थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मंगलौर कोतवाली से निरीक्षक अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली भेजा गया है। बुग्गावाला थाने में तैनात निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को मंगलौर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुखपाल मान को एसएसआई मंगलौर बनाया गया है। भगवानपुर में तैनात उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलौर से उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को स्स्ढ्ढ बहादराबाद भेजा गया है। वहीं, झबरेड़ा थाने के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अजय शाह और एसएसआई बहादराबाद उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
माना जा रहा है कि यह फेरबदल कार्यशैली और क्षेत्रीय प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। पुलिस कप्तान के इस कदम से साफ संकेत है कि अब लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फील्ड में बेहतर परिणाम देने वाले अधिकारियों को ही अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।