Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Mar, 2026 11:31 AM

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र में आज तड़के चंडीघाट चौकी से पहले राजमार्ग पर चार कारों की आपस में टक्कर हो जाने से कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच...
हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र में आज तड़के चंडीघाट चौकी से पहले राजमार्ग पर चार कारों की आपस में टक्कर हो जाने से कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटना में शामिल एक कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालक का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में मेडिकल परीक्षण कराया, जहां शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को सीज कर लिया। पुलिस के अनुसार अन्य वाहन स्वामियों और घायलों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ललित राठी पुत्र दयानंद राठी, निवासी अलीपुर, तहसील सोहना, जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप मे हुई है।