Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Mar, 2026 09:30 AM

रुद्रपुरः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध खनन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शक्ति फार्म चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है।
रुद्रपुरः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध खनन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शक्ति फार्म चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। कुछ समाचार पत्रों में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की नाकामी को लेकर खबरें प्रकाशित हुई थी। एसएसपी ने खनन पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।
जांच में ड्यूटी के प्रति उदासीनता और लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित कुल आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
इस कार्रवाई से एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी क्षेत्र में खनन को लेकर लापरवाही सामने आई तो संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।