उत्तराखंड पुलिस पर गिरी गाज ! आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 02:54 PM

uttarakhand police has been hit hard a constable has been suspended with

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान के बीच सिड़कुल थाना क्षेत्र से कार्रवाई की खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने खनन माफिया से कथित संलिप्तता पाए जाने पर शुक्रवार को एक आरक्षी को तत्काल...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान के बीच सिड़कुल थाना क्षेत्र से कार्रवाई की खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने खनन माफिया से कथित संलिप्तता पाए जाने पर शुक्रवार को एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिला में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बख्शा जाएगा। निलंबित आरक्षी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोटर् प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!