उत्तराखंड पुलिस पर गिरी गाज! एसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, SSP के एक्शन से महकमे में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 02:17 PM

uttarakhand police faces repercussions six officers including an si have been

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिला में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना झबरेड़ा क्षेत्र की चौकी इकबालपुर में अवैध खनन की सूचना मिलने और प्रथम द्दष्टया चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिला में अवैध खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना झबरेड़ा क्षेत्र की चौकी इकबालपुर में अवैध खनन की सूचना मिलने और प्रथम द्दष्टया चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जब प्रारंभिक स्तर पर जांच की गई तो चौकी इकबालपुर के प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी ने बिना देरी किए सभी छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए पुलिस अधीक्षक देहात को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध खनन के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों की क्या भूमिका रही और कहीं उनकी लापरवाही या संलिप्तता तो नहीं थी।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी की अनुचित कार्यों में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की मंशा भी साफ हो गई है कि कानून तोड़ने वालों के साथ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!