Uttarakhand: सरेआम गुंडागर्दी ! घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Feb, 2026 10:51 AM

uttarakhand open hooliganism a woman was attacked

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

पुलिस को दी शिकायत में सितारगंज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर घिनौनी हरकत की कोशिश की। आरोप है कि सात दिसंबर को पड़ोसी अनिल कुमार ने धारदार हथियार से हमला किया। घटना में महिला घायल हो गई थी। महिला के कपड़े फाड़े गए और दुष्कर्म की कोशिश की। बताया कि किसी तरह उसके चुंगल से निकलकर महिला ने खुद की इज्जत बचाई। इससे पहले भी कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन, महिला लोक लाज के डर से चुप रही।

आरोप है कि महिला विवाहिता है। ऐसे में किसी भी अन्य पुरूष के साथ संबंध नहीं चाहती है। लेकिन, अनिल उसे बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता है। बताया कि आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। लेकिन, उनकी  ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इधर, सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!