Uttarakhand News: कमरे में मृत मिला युवक ! जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 11:44 AM

uttarakhand news young man found dead in room police

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनेशपुर के गांव शिवपुर में हुई है। जहां निवासी विश्वजीत मंडल (23) पुत्र दुलाल मंडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार को युवक के साथी उसे काम के लिए बुलाने आए थे। लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से दोस्तों ने कमरे में देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि घटना के वक्त युवक अकेला घर पर था।  प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!