Uttarakhand news: थारू कैंप के पास टूटा ग्लेशियर, केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित...यात्रा की तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी

Edited By Pooja Gill, Updated: 11 Apr, 2026 10:56 AM

uttarakhand news glacier breaks near tharu camp kedarnath walking route

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारु कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया। जिसकी वजह से अचानक बर्फ आने के कारण केदारनाथ पैदल...

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारु कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया। जिसकी वजह से अचानक बर्फ आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। 

यात्रा की तैयारियों में लगे थे मजदूर और कर्मचारी
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कई मजदूर और कर्मचारी यात्रा की तैयारियों में लगे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णत: सामान्य एवं नियंत्रण में है। थारू कैंप बड़ी लिनचोली से ऊपर स्थित है।

मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए लगी टीमें  
आपदा नियंत्रण रूम से स्थिति की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों द्वारा मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए श्रमिकों एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है, जो अवरुद्ध मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!