Uttarakhand News: महिला कर्मचारी रहस्यमयी हालात में लापता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Feb, 2026 01:50 PM

uttarakhand news female employee missing under

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला कर्मचारी रहस्यमयी हालात में लापता हुई है। बताया गया कि महिला ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। लेकिन, इसके बाद घर वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी...

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला कर्मचारी रहस्यमयी हालात में लापता हुई है। बताया गया कि महिला ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। लेकिन, इसके बाद घर वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिडकुल थाना क्षेत्र में से आई है। जहां हेतमपुर गांव निवासी पूजा पत्नी बाबू सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। बताया गया कि महिला सिडकुल स्थित एक मेटल कंपनी में काम करती है। 8 फरवरी को काम के लिए घर से निकली थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
 
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!