Uttarakhand News: 22 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 12:00 PM

uttarakhand news 22 year old youth committed suicide by hanging himself

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में बुधवार देर शाम एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि परिजनों की...

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में बुधवार देर शाम एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि परिजनों की गैरमौजूदगी में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम पीरुमदारा के समीप साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले लेखराज के 22 वर्षीय पुत्र निशांत ने घर के अंदर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जब परिजन घर लौटे तो युवक को इस अवस्था में देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के पिता लेखराज ने बताया कि उनका पुत्र नशे का आदी था। उन्होंने कई बार उसे नशे से दूर रहने के लिए समझ गया लेकिन वह नहीं माना। परिजनों के अनुसार, इसी कारण घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और युवक द्वारा उठाए गए कदम के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!