Uttarakhand News... CM धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Nov, 2024 11:04 AM

uttarakhand news  cm dhami gave hearty congratulations and best wishes

देहरादूनः आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व है। बता दें कि द्वापर युग से संबंधित गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इसके चलते देशभर में यह पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के...

देहरादूनः आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व है। बता दें कि द्वापर युग से संबंधित गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इसके चलते देशभर में यह पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आप सभी को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और कृषकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सदैव खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।"

वहीं, आगे सीएम ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। बता दें कि गोवर्धन, वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में जोर-शोर से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!