Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2026 05:15 PM

रेणु ने साल 2015 में एक छोटा सा फैसला लिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति में लंबे बालों के महत्व, सुंदरता और पहचान से प्रेरित होकर बाल काटना बंद कर दिया था। 10 सालों की निरंतर देखभाल और धैर्य के दम पर उनका यही फैसला आज 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में बदल...
हल्द्वानी: उत्तराखंड की रेणु ने दुनिया के सबसे लंबे बालों के लिए 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है। उनके बालों की लंबाई 271.5 सेंटीमीटर (8 फ़ीट 10 इंच) दर्ज की गई है, जो औसतन एक कमरे की ऊंचाई के बराबर है। रेणु का यह सफर करीब 10 साल पहले शुरू हुआ था। इस उपलब्धि के साथ रेणु ने यूक्रेन की पूर्व रिकॉर्ड-होल्डर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके बालों की लंबाई 8 फ़ीट 5 इंच से कुछ ज्यादा थी।
रेणु ने साल 2015 में एक छोटा सा फैसला लिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति में लंबे बालों के महत्व, सुंदरता और पहचान से प्रेरित होकर बाल काटना बंद कर दिया था। 10 सालों की निरंतर देखभाल और धैर्य के दम पर उनका यही फैसला आज 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में बदल गया है। गिनीज़ द्वारा शेयर की गई तस्वीरें शब्दों से बेहतर कहानी बयां करती हैं। उनके बाल फ़र्श पर फैल जाते हैं, बिस्तर के किनारे से लटकते हैं, और इतने लंबे हैं कि रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए वह अक्सर उन्हें चोटी बनाकर रखती हैं। लोग अक्सर सोचते हैं कि इतने लंबे बालों की देखभाल के लिए महंगे ट्रीटमेंट या सैलून जाने की ज़रूरत होती है। लेकिन रेणु कहती हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहकर घर पर बने हेयर ऑयल और शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं।
रेणु अपने YouTube चैनल पर अपनी रेसिपी और बालों की देखभाल के टिप्स भी शेयर करती हैं। वह कहती हैं कि सबसे ज्यादा जरूरी चीज सब्र है। रेणु बताती हैं उनके लिए, गिनीज का यह टाइटल सिर्फ लंबे बालों से कहीं ज़्यादा मायने रखता है। उन्हें उम्मीद है कि इससे लोगों को अपने तय किए गए लक्ष्य पर डटे रहने की प्रेरणा मिलेगी।