Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Feb, 2026 09:28 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार को मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, 28 फरवरी को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए...
देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार को मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, 28 फरवरी को भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 27 और 28 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि इन जगहों पर सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहने का अनुमान है। ऐसे में विशेषकर चालकों का सावधानी बरतनी होगी।
वहीं, अगले माह यानी मार्च की शुरूआत में 1 और 2 तारीख को सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है। इस दौरान बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी। इसके बाद 3 मार्च को राज्य में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार है।