Uttarakhand : अवैध मजार को बुलडोजर से हटाया, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jan, 2026 04:23 PM

uttarakhand illegal shrine removed with bulldozer

रूड़कीः जनपद रुड़की के पिरान कलियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, धामी सरकार की अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी बीच कलियर में अवैध मजार पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा। जहां सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को...

रूड़कीः जनपद रुड़की के पिरान कलियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, धामी सरकार की अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी बीच कलियर में अवैध मजार पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा। जहां सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को जमींदोज किया गया।

उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह मजार उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन गंग नहर किनारे बनाई गई थी। विभाग की ओर से पहले ही अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके थे। लेकिन तय समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फिर बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर गंग नहर किनारे किया गया अवैध अतिक्रमण हटाया गया है।

कहा कि आगे भी सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। स्पष्ट है कि धामी सरकार अवैध धार्मिक संरचनाओं और अतिक्रमण के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के लिए यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!