Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Feb, 2026 12:30 PM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गांव निवासी एक व्यक्ति बेटे की शादी का निमंत्रण देने पीलीभीत गए थे। इस दौरान उनकी बाइक सामने कुत्ते से टकरा गई। घटना में वह सड़क किनारे गिरने से गंभीर घायल हो...
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गांव निवासी एक व्यक्ति बेटे की शादी का निमंत्रण देने पीलीभीत गए थे। इस दौरान उनकी बाइक सामने कुत्ते से टकरा गई। घटना में वह सड़क किनारे गिरने से गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौ मार्च को बेटे की शादी तय हुई थी। पिता की अचानक मौत के बाद शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के नगर पीलीभीत में हुई है। जहां निर्मलनगर बीस क्वार्टर गांव निवासी खगेन सरदार (58) पुत्र प्रफुल्ल सरदार की मौत हुई है। खगेन अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने पीलीभीत में रिश्तेदारों के घर गए थे। गुरूवार शाम को पूरनपुर से लौटते समय बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। इससे पहले की बाइक चालक कुछ सोच समझ पाता। दोपहिया वाहन कुत्ते से जा टकराया। जिससे बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल को पीलीभीत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान निर्मलनगर बीस क्वार्टर गांव निवासी खगेन सरदार (58) पुत्र प्रफुल्ल सरदार के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक पर दो लोग सवार थे। अन्य व्यक्ति ने हेलमेट पहना हुआ था। जिस वजह से हादसे में वह सुरक्षित है।
इधर, घटना के बारे में पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। घर में बेटे की 9 मार्च को शादी तय की गई थी। पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।