उत्तराखंडः कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में छुट्टी आज, आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jan, 2026 12:37 PM

uttarakhand holiday for all schools from classes 1 to 12

हल्द्वानी: आज यानी शनिवार को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद है। दरअसल, जिले में गुलदार की दहशत के कारण आज 17 जनवरी को स्कूल बंद किए गए है। नैनीताल जिलाधिकारी ने यह आदेश...

हल्द्वानी: आज यानी शनिवार को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद है। दरअसल, जिले में गुलदार की दहशत के कारण आज 17 जनवरी को स्कूल बंद किए गए है। नैनीताल जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। 15 और 16 जनवरी को भी छुट्टी की गई थी।
 PunjabKesari

नैनीताल जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जनपद में गुलदार की सक्रियता के कारण स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके चलते सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल 17 जनवरी को बंद रहेंगे। बता दें कि जिले के धारी ओखलकांडा और रामगढ़ इलाकों में गुलदार की सक्रियता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह अहम फैसला लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!