Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Mar, 2026 09:57 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले माह शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण आज यानी शुक्रवार से शुरू है। मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। जोकि मोबाइल ऐप के जरिए किए जा सकेंगे।

इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगा। जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में काउंटर बनाए जाएंगे। इस वर्ष की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।