उत्तराखंड में आज से खिलेगी धूप, सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी की छुट्टी; जानें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Mar, 2026 08:55 AM

uttarakhand will see sunshine from today with no rain or snowfall in all 13

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 2 मार्च से कड़क धूप देखने को मिलेगी। जबकि सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। सोमवार को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका नहीं जताई गई है। राज्य में से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है।

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 2 मार्च से कड़क धूप देखने को मिलेगी। जबकि सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। सोमवार को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका नहीं जताई गई है। राज्य में से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत सभी 13 जनपदों में मौसम की चेतावनी नहीं है। सीधे शब्दों में बात करें तो इन जनपदों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। पहाड़ों से मैदानों तक धूप खिलेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास होगा। जबकि सुबह और शाम में ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराएगी। किसी भी जनपद में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।

वहीं, आगामी 3 और 4 मार्च को भी उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है। राज्य में पहाड़ों से मैदान तक बारिश या बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। इस दौरान राज्य में स्थानीय एवं पर्यटक आसानी से यात्रा कर सकते है। पहाड़ों पर खुशनुमा मौसम लोगों को बेहद पंसद आने वाला है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!