उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से... राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Mar, 2026 09:45 AM

the budget session of the uttarakhand legislative assembly begins today

भराड़ीसैंण (गैरसैण): उत्तराखंड की पंचम विधानसभा (विस) का इस वर्ष का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगी मंत्री, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय सभी विधायक तथा अधिकारी राज्य की...

भराड़ीसैंण (गैरसैण): उत्तराखंड की पंचम विधानसभा (विस) का इस वर्ष का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगी मंत्री, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय सभी विधायक तथा अधिकारी राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंच चुके हैं। सत्र के दौरान सुरक्षा के लिहाज से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

सोमवार यानी 09 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी।  वह अपने अभिभाषण में राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप रखेंगे। सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से यूसीसी समेत आठ से अधिक विधेयक व अध्यादेश पटल पर रखे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों व आयोगों के वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

इस पांच दिवसीय सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण, संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा सभी मंत्री व विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!