उत्तराखंड सरकार अब महिलाओं को करेगी सशक्त, 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Edited By Nitika, Updated: 25 Jun, 2024 03:12 PM

uttarakhand government will now empower women

उत्तराखंड की धामी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इसी संबंध में उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। धामी मंत्रिमंडल ने सहकारी बैंकों और संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव पर...

देहरादूनःउत्तराखंड की धामी सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इसी संबंध में उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। धामी मंत्रिमंडल ने सहकारी बैंकों और संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगा कर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया।


PunjabKesari

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद उत्तराखंड पूरे भारत का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिला है। सरकार के इस निर्णय को सीएम धामी ने एक ऐतिहासिक पल बताया है। धामी ने आगे बोला कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की यह एक बड़ी पहल है।

सहकारी बैंकों में महिलाएं बनेंगी अध्यक्ष 

प्रदेश के तीन सहकारी बैंकों में अब महिलाएं अध्यक्ष बन सकेंगी। इनके साथ ही विभिन्न सहकारी संस्थाओं में भी अब उन्हें नेतृत्व करने की शक्ति मिल जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना समेत कई योजनाएं महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!