उत्तराखंड में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Mar, 2026 05:16 PM

uttarakhand declares holiday on monday schools

देहरादूनः उत्तराखंड में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 30 मार्च को प्रदेश में महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, रविवार को भी छुट्टी रहने के चलते लगातार दो दिन अवकाश का आनंद...

देहरादूनः उत्तराखंड में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 30 मार्च को प्रदेश में महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, रविवार को भी छुट्टी रहने के चलते लगातार दो दिन अवकाश का आनंद मिलेगा।

इससे पहले 31 मार्च को यह अवकाश होना था। लेकिन, अब 30 मार्च को प्रदेशभर में महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते सार्वजनिक अवकाश में संशोधन के बाद यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं, मंगलवार को सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।      




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!