Uttarakhand: नाबालिग से किया दुष्कर्म... अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2025 03:04 PM

uttarakhand crime news

हरिद्वारः थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एवं पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिछले एक वर्ष से नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

मामले में वादी निवासी सिडकुल, हरिद्वार ने थाना बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके 16 वर्षीय पुत्र के साथ अभियुक्त विशाल उर्फ फुकरा निवासी श्याम वाला मंडावली, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सिडकुल हरिद्वार ने करीब एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल और परेशान कर रहा था।      

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए तथा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम ने निरंतर सुरागरसी और पतारसी करते हुए आज आरोपी विशाल उर्फ फुकरा को सलेमपुर रोड, सिडकुल हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!