Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 02:13 PM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। मामले में विरोध करने पर लड़की के सरेआम कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़िता के भाई के साथ...
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। मामले में विरोध करने पर लड़की के सरेआम कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में से सामने आई है। जहां निवासी एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को भाजपा पार्षद के बेटे ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। भाई होली खेलने के बाद नहाने गया हुआ था। मां और पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच पार्षद पुत्र अपने साथियों के साथ घर में घुसा था। आरोप हे कि किशोरी से छेड़छाड़ की। लड़की ने विरोध किया तो सरेआम उसके कपड़े फाड़ दिए गए।
पीड़िता का आरोप है कि पार्षद पुत्र ने उसके भाई के साथ मारपीट की गई। इसी बीच मां और पिता भी घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और पारपीट की। परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे देख आरोपी देख लेंगे धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।