Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Feb, 2026 11:17 AM

देहरादूनः आज यानी बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती है। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले कई विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है। वहीं, नेशनल...
देहरादूनः आज यानी बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती है। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले कई विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है। वहीं, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं की नौकरी पर भी फैसला हो सकता है।
आज सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा विभाग समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन किए जाने संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है, ताकि प्रदेश में निवेश और नए पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा मिल सके।