Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 09:38 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी 20 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार होगा। ये पांच मंत्री शपथ लेंगे। बता दें कि कैबिनेट में लंबे समय से पांच मंत्रियों के पद खाली हैं। जिसमें आज नए मंत्रियों की ताजपोशी...
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी 20 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार होगा। ये पांच मंत्री शपथ लेंगे। बता दें कि कैबिनेट में लंबे समय से पांच मंत्रियों के पद खाली हैं। जिसमें आज नए मंत्रियों की ताजपोशी की जाएगी। लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
ये 5 मंत्री लेंगे शपथ
रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी
राजपुर के विधायक खजानदास
कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया
इसके अलावा दो नाम हरिद्वार और नैनीताल से हैं
बता दें कि इन नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया।