उत्तराखंड बस दुर्घटनाः यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी थी... 15 यात्री सवार थे, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2026 05:07 PM

uttarakhand bus accident a bus carrying 15 passengers overturned on the

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले में गत 10 मार्च को हुए बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इस मामले में गुरुवार को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए। इस दुर्घटना में चार यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। जिला...

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले में गत 10 मार्च को हुए बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इस मामले में गुरुवार को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए। इस दुर्घटना में चार यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया ने मामले में त्वरित कारर्वाई करते हुए 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च को शाम करीब 5:20 बजे कोटद्वार से तोल्यूंडांडा जा रही गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) लिमिटेड की बस तहसील रिखणीखाल क्षेत्र के पट्टी पैठाणी-03 में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 15 यात्री सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट लैंसडाउन को मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तहसील लैंसडाउन कार्यालय को अवगत कराएं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!