बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश की सभी वर्गों की महिलाओं को मिला सम्मान

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2024 04:15 PM

under the leadership of pm modi women from country got respect rekha arya

रेखा आर्या ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आसन्न उपचुनाव के मद्देनजर, चमोली जिले के जोशीमठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक...

जोशीमठ/देहरादून: उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की सभी वर्गों की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान मिला है। यही कारण है कि भारत की महिलाएं आज विदेशों में भी देश का परचम लहरा रही है। 

रेखा आर्या ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आसन्न उपचुनाव के मद्देनजर, चमोली जिले के जोशीमठ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना है। आज देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए भी मोदी जी ने अनेक सौगात दी है। जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय आम जनता से आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास हेतु शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। 

इस अवसर पर बदरीनाथ विधानसभा प्रत्याशी, राजेन्द्र भंडारी, विधायक अनिल नौटियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव सहित पार्टी पदाधिकारी, मातृशक्ति और जनता उपस्थित रहीं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!