उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः 16 वर्षीय किशोर घर नहीं लौटा वापस, आंखों में उम्मीद लिए बैठी मां

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Aug, 2025 02:49 PM

tragic accident in uttarakhand 16 year old boy did not return home

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक किशोर नदी में बह गया है। बताया गया कि दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान किशोर पानी के तेज बहाव में बहा है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी है। लेकिन, अब...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक किशोर नदी में बह गया है। बताया गया कि दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान किशोर पानी के तेज बहाव में बहा है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी है। लेकिन, अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रुद्रपुर स्थित कल्याणी नदी में हुआ है। जहां नहाने के दौरान 16 वर्षीय सूरज पुत्र मिथिलेश कोली नदी के तेज बहाव में बहा है। तेज बारिश के चलते कल्याणी नदी उफान पर है। इसी बीच सूरज अपने दोस्तों के साथ नहाते वक्त डूबा है। इस घटना के दौरान दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने नदी में तीन बार सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ ने किशोर को ढूंढने का कई बार प्रयास किया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, आज यानी बृहस्पतिवार को सर्च अभियान चलाकर सूरज की खोजबीन की जा रही है।  वहीं, इस घटना के बाद से सूरज की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!