13 वर्षीय बच्ची निकली 5 माह की गर्भवती... घर के अंदर ही हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, राज खुलते ही मां के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2025 04:03 PM

13 year old girl turned out to be 5 months pregnant

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बच्ची के साथ घर के अंदर घुसकर युवकों ने दुष्कर्म किया। पांच महीने की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बच्ची के साथ घर के अंदर घुसकर युवकों ने दुष्कर्म किया। पांच महीने की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी नाबालिग बेटी पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन बेटी ने डर के चलते इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। नाबालिग के 5 माह की गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ है। महिला ने बताया कि वह गांव में मजदूरी का काम करती है। इसलिए अधिक समय घर से बाहर रहती है। आरोप है कि दोनों युवकों ने बाद में भी घर पर अकेली होने के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।

मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!