उत्तराखंड में फिर नाबालिग बच्ची बनी मां, भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; अस्पताल में राज खुलते ही परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Aug, 2025 11:54 AM

minor girl becomes mother again in uttarakhand brothers accused

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां गांव में रिश्ते के भाइयों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके आठ महीने के बाद परिजनों को उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला। बताया गया कि किशोरी ने बच्चे को...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां गांव में रिश्ते के भाइयों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके आठ महीने के बाद परिजनों को उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला। बताया गया कि किशोरी ने बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया है। इसके अलावा पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल जिले में स्थित एक गांव की है। जहां निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी 8 माह की गर्भवती है। किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी से पूछताछ में उसने बताया कि गांव के ही रिश्ते में दो भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

इस दौरान परिजनों और लोक लाज के डर से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन, पेट दर्द होने के चलते अस्पताल में आना पड़ा। तभी यह खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि किशोरी ने बेस अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले में गांव के ही रिश्ते के दो भाइयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!