उत्तराखंड के दंपति समेत बेटे की यमुनानगर सड़क हादसे में मौत, महिला सात माह की गर्भवती थी; मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 10:57 AM

a couple from uttarakhand and their son died in a road accident in yamunanagar

उत्तराखंड डेस्कः उत्तराखंड निवासी गर्भवती महिला सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस वजह से गर्भवती पत्नी, उसके पति और बेटे की जान चली गई। बताया गया कि महिला सात माह की...

उत्तराखंड डेस्कः उत्तराखंड निवासी गर्भवती महिला सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस वजह से गर्भवती पत्नी, उसके पति और बेटे की जान चली गई। बताया गया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। वहीं, डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। यह भीषण सड़क हादसा हरियाणा के यमुनानगर में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड स्थित पांसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। जहां सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान बाइक पर दंपति और उनका चार साल का बेटा सवार था। घटना इतनी भयानक थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। सभी बाइक पर सवार होकर अपने घर उत्तराखंड जा रहा थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना में मृतकों की पहचान उत्तराखंड गांव झबरेड़ा, हरिद्वार निवासी सचिन (29 वर्ष), उनकी पत्नी नेहा (27 वर्ष) और बेटा नोनू (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल, सचिन यमुनानगर में स्थित चिट्टा मंदिर के पास परिवार संग किराए के मकान में रह रहा था। यहां वह किसी दुकान पर काम करता था। उनकी 6 साल की बेटी भी है। जो हरिद्वार में दादी के पास रहती है। लेकिन, इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हुई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फरार चालक को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!