UK Road Accident: व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Jan, 2026 03:30 PM

uk road accident man dies tragically after being crushed by a speeding car

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचल डाला। घटना में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि मृतक शारीरिक तौर पर दिव्यांग था। घटना के वक्त व्हील चेयर से सड़क पार कर रहा था। तभी...

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचल डाला। घटना में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि मृतक शारीरिक तौर पर दिव्यांग था। घटना के वक्त व्हील चेयर से सड़क पार कर रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल हाईवे पर सिडकुल चौक के पास हुई है। जहां व्हील चेयर से सड़क पार कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। बताया गया कि कार हल्द्वानी की ओर से आ रही थी। घटना इतनी भयानक थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है। दिव्यांग किसी काम से रुद्रपुर आए थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी।

आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पिथौरागढ़, नौलिया गांव मूल निवासी 59 वर्षीय दिव्यांग गोविंद भट्ट पुत्र कृष्ण भट्ट के रूप में हुई है। वर्तमान में गोविंद भट्ट मोती नगर दिनेशपुर में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!