उत्तराखंड में भीषण हादसा ! बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 छात्र थे सवार ; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 04:12 PM

horrific accident in uttarakhand school bus carrying 35

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां कलियर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि सड़क पर खड़े खनन से भरे एक ओवरलोड डंपर को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर स्कूल बस खेत में...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां कलियर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि सड़क पर खड़े खनन से भरे एक ओवरलोड डंपर को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर स्कूल बस खेत में जा गिरी। बस में सवार 35 छात्रों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सोहलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े खनन से भरे एक ओवरलोड डंपर को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बस के खेत में गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में बस को भी खेत से बाहर निकलवाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में खनन से भरे ओवरलोड डंपर लगातार दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर खनन अधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कारर्वाई नहीं हुई।      

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो संबंधित विभागों का घेराव किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इमलीखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और खनन से भरे ओवरलोड वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि करीब आधा दर्जन डंपरों को कब्जे में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!