तीन नाबालिग सगी बहनें हुई लापता, परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी; देहरादून में घूमती मिली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 01:02 PM

three minor sisters went missing after leaving home upset

देहरादूनः घरवालों से नाराज होकर दिल्ली से उत्तराखंड के देहरादून पहुंची तीन नाबालिग सगी बहनों को देहरादून पुलिस ने सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी को स्थानीय व्यक्तियों ने सूचना दी कि...

 

देहरादूनः घरवालों से नाराज होकर दिल्ली से उत्तराखंड के देहरादून पहुंची तीन नाबालिग सगी बहनों को देहरादून पुलिस ने सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया है। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी को स्थानीय व्यक्तियों ने सूचना दी कि देहरादून के रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग बालिकाएं इधर-उधर घूम रही हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी से महिला पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया,लेकिन तीनों नाबालिग वहां नहीं मिलीं। उसके बाद पुलिस ने नाबालिगों की रिस्पना पुल के आसपास तलाश शुरू कर दी, तभी तीनों बालिकाएं विधानसभा तिराहे के आसपास घूमते हुए पाई गईं। जिन्हें महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा के द्दष्टिकोण से थाने ले आई। उनसे मिली जानकारी से पता चला कि तीनों सगी बहने हैं और अपने परिजनों से नाराज होकर घर से दिल्ली स्थित अनाजमंडी से देहरादून पहुंच गई।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जब दिल्ली के सदर बाजार थाने में संपर्क किया तो मालूम चला कि तीनों की थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। उसके बाद पुलिस ने तीनों के परिजनों को मोबाइल से देहरादून में होने की जानकारी दी गई । जानकारी मिलते ही बच्चियों के परिजन दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां पुलिस ने तीनों नाबालिगों को सकुशल उनके हवाले कर दिया है। इसके लिए परिजनों की ओर से दून पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!