बड़ी वारदात से दहला उत्तराखंड का ये इलाका, पूर्व प्रधान पर चली गोली, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Aug, 2025 01:22 PM

this area of  uttarakhand was shaken by a big incident

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बड़ी वारदात हुई है। जहां पूर्व प्रधान पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई है। इस घटना के बाद घायल पूर्व प्रधान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर के ढकिया में हुई है। जहां पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर हमला हुआ है। सूत्रों से पता चला कि पूर्व प्रधान काशीपुर के ढकिया में सतलोक आश्रम पर दवा लेने जा रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। आरोपी मौके पर फरार हो गया। घटना में घायल श्याम सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!