मोतीचूर-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 09:42 AM

there was a commotion on the railway track between moti chur and haridwar

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भयानक हादसा हुआ। जहां मोतीचूर-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में व्यक्ति की मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भयानक हादसा हुआ। जहां मोतीचूर-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में व्यक्ति की मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।  फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के मोतीचूर-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई है। जहां बुधवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। शव को मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!