नहीं थम रहा बाघ का आतंक ! बुजुर्ग महिला को मार डाला, पूरे गांव में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Apr, 2026 01:22 PM

the tiger s terror continues unabated an elderly woman has been killed

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा के बग्गा चौवन गांव में से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला को जंगल में बाघ ने मार डाला। महिला जानवरों को चराने के लिए जंगल गई थीं।

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा के बग्गा चौवन गांव में से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला को जंगल में बाघ ने मार डाला। महिला जानवरों को चराने के लिए जंगल गई थीं।

गांव की रहने वाली 71 साल की गोपली देवी, जो दुर्गा सिंह की पत्नी थीं, सुबह कुछ अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को करीब 30 मीटर तक घसीटकर झाड़ियों में ले गया। इस घटना को देखकर बाकी महिलाओं में डर और अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि बाघ को भगाने के लिए चार हवाई फायर किए गए, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने यह भी बताया कि बाघ ने महिला की गर्दन पर हमला किया था। बाघ के लार और बाल के नमूने जांच के लिए देहरादून की लैब भेजे गए हैं।पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!