उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Feb, 2026 07:42 AM

the next 48 hours will be tough for uttarakhand rain and snowfall are expected

देहरादूनः उत्तराखंड में कल यानी 27 फरवरी को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज यानी 26 फरवरी को भी प्रदेशभर...

देहरादूनः उत्तराखंड में कल यानी 27 फरवरी को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज यानी 26 फरवरी को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, शुक्रवार से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की आशंका जताई गई है । जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यहां मौसम विभाग ने कोई बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 28 फरवरी को भी मौसम इसी तरह ही रहने के आसार है।

वहीं, अगले माह यानी मार्च की 1 और 2 तारीख को सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है। इस दौरान बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी। इसके बाद 3 मार्च को राज्य में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!