उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jan, 2026 12:35 PM

the next 24 hours will be heavy in uttarakhand the meteorological department

देहरादूनः उत्तराखंड में 21 जनवरी को मौसम बदलेगा। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 3000 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार है। प्रदेश में कई दिनों से सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने ये बड़ी...

देहरादूनः उत्तराखंड में 21 जनवरी को मौसम बदलेगा। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 3000 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार है। प्रदेश में कई दिनों से सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने ये बड़ी भविष्यवाणी की है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 24 जनवरी तक लगभग मौसम इसी तरह रहेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी यानी बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों जैसे कि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहने के आसार है। आज यानी मंगलवार को राजधानी देहरादून का मौसम साफ रहेगा। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। देहरादून का अधिकतम तापमान आज 24°C और न्यूनतम तापमान 6°C रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर               अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
देहरादून                    24.9                   5.9
पंतनगर                     25.4                   5.9
मुक्तेश्वर                    15.5                    2.3
नई टिहरी                 15.5                    2.2

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!