उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना,आकाशीय बिजली भी चमकेगी; मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 10:14 AM

rain and snow are expected in these five districts of uttarakhand along with li

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के इन पांच जिलों में मौसम की चेतावनी दी है। यानी पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अन्य शेष जनपदों...

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के इन पांच जिलों में मौसम की चेतावनी दी है। यानी पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अन्य शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, उधम सिंह नगर समेत आठ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इन जनपदों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। यहां धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

वहीं, पहाड़ों में मौसम बदलने के बाद मैदानी क्षेत्रों में असर दिखाई देगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। फिलहाल, देहरादून का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। ऐसे में लोगों को मार्च माह में अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11, 12, 13, 14 और 15 मार्च तक राज्य पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क और गर्म बना रहने की संभावना है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!