उत्तराखंड में एक ओर मर्डर ! विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका; तीन माह पहले हुई थी शादी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 10:27 AM

another murder in uttarakhand married woman dies under suspicious circumstances

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए हत्या की गई है। करीब 3 माह पहले शादी हुई थी। मृतका के भाई की तहरीर...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए हत्या की गई है। करीब 3 माह पहले शादी हुई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने बताया कि उसकी बहन कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर (देहरादून) निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। शादी में ससुराल वालों की मांग पर दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने और दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 फरवरी 2026 को उसकी बहन ने फोन पर कहा था कि ससुराल वाले 50,000 मांग रहे है।

आरोप है कि 3 मार्च को भी रात 11 बजे बहन का फोन आया था, जिसमें कहा गया कि पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद करीब 1:30 बजे ससुराल से फोन आया कि उसकी बहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसे अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन, परिजनों को अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वाले विवाहिता को मृत अवस्था में लेकर आए थे।

मृतका के भाई सलमान आसिफ का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी बहन की हत्या की है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!