Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Mar, 2026 10:32 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 9 और कल 10 मार्च को मौसम बिगड़ने वाला है। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी जिलों में...
देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 9 और कल 10 मार्च को मौसम बिगड़ने वाला है। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं, मैदानी जिलों में मौसम लगभग साफ रहेगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में चटख धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को राज्य के इन तीन जिलों में चेतावनी दी गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। वहीं, कल यानी 10 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है। आज और कल 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
इसके अलावा राज्य के हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन सभी जनपदों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। चटख धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पहाड़ों में अगर बारिश-बर्फबारी होगी तो मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत की संभावना है।