Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Feb, 2026 09:25 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। दरअसल, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पाया गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। इन तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी...
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई गई है। दरअसल, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय पाया गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। इन तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 19 फरवरी को राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों यानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन जनपदों में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।