Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Nov, 2025 12:53 PM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हा बारात लेकर पहुंचा। लेकिन, अचानक शादी टूट गई। इसके बाद पूरी बारात थाने में पहुंच गई। वहीं, दुल्हन के पिता को गहरा सदमा लगा है। उन्हें अस्पताल में...
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हा बारात लेकर पहुंचा। लेकिन, अचानक शादी टूट गई। इसके बाद पूरी बारात थाने में पहुंच गई। वहीं, दुल्हन के पिता को गहरा सदमा लगा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रुद्रपुर में से सामने आया है। जहां प्रीत विहार में रहने वाले राहुल का रिश्ता भूत बंगला की एक युवती से तय हुआ था। शादी 12 नवंबर को होनी थी। तभी शादी का सेहरा बांधकर बारात लेकर दूल्हा पहुंचा था। इस दौरान सभी बाराती खुशी-खुशी नाच रहे थे। इसके बाद बारात दुल्हन के घर पहुंची। वहीं, दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों ने उनका स्वागत किया। हर तरफ खुशी का माहौल था। जयमाला की रस्म के लिए दुल्हा-दुल्हन को स्टेज पर बिठाया गया। वहीं, बाराती और लड़की के रिश्तेदार उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे।
इस दौरान एक युवक (दुल्हन का मुंह बोला भाई) दुल्हन के पास आकर बैठ गया और गुफ्तगू करने लगा। बताया गया कि दोनों में लंबी बातचीत को लेकर दुल्हे का गुस्सा फूट गया। उसने युवक को पीछे होने के लिए कहा। जिससे दोनों में बहस हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद युवक के साथियों ने दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।
घटना की जानकारी पर लड़की के पिता को गहरा सदमा लगा है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूल्हा बारात के साथ रंपुरा चौकी पहुंच गया। आरोप है कि बारातियों के साथ मारपीट की गई है। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है।