Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 02:00 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में बहू को सास ने देख लिया। इसके बाद बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी रच डाली। बताया कि सास...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में बहू को सास ने देख लिया। इसके बाद बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी रच डाली। बताया कि सास को साइलेंट अटैक आया था। जिस वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार ने मृतका को दफना भी दिया गया। लेकिन, पति को शक हुआ तो पुलिस में सूचना दी गई। जिसके बाद शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। तभी हत्या का खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में से सामने आई है। जहां निवासी परिवार की बहू का प्रेम प्रंसग पड़ोस में रहने वाले युवक से चल रहा था। 3 मार्च को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा। इस दौरान परिवार के सभी लोग सो रहे थे। जबकि विवाहिता का पति काम के सिलसिले में बाहर था। दोनों प्रेमी-प्रेमिका यानी घर की बहू कमरें के अंदर चले गए। आरोप है कि महिला की सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास के मुंह पर तकिया रखा। दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद बहू ने अपने पति को फोन किया और बोली- अम्मी को साइलेंट अटैक आया है। घर में चीख-पुकार मच गई। किसी को भी बहू पर शक नहीं हुआ। परिवार ने मृतका को दफना भी दिया गया। लेकिन, पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ। तो उसने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत वजह हार्ट अटैक की वजह से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी बहू ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।