अल्मोड़ा के जीना विश्वविद्यालय में मनाया गया शोभन सिंह की 115वीं जयंती का समारोह

Edited By Nitika, Updated: 05 Aug, 2024 02:28 PM

shobhan singh s 115th birth anniversary celebration

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बीती 4 अगस्त को शोभन सिंह जीना की 115वीं जयंती का जयंती समारोह मनाया गया। बता दें कि  शोभन सिंह जी जनसंघ के स्थापक एवं पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। ये जयंती समारोह अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बीती 4 अगस्त को शोभन सिंह जीना की 115वीं जयंती का जयंती समारोह मनाया गया। बता दें कि  शोभन सिंह जी जनसंघ के स्थापक एवं पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। ये जयंती समारोह अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में मनाया गया। वहीं इस दौरान पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। 

भगत सिंह कोश्यारी पूर्व सीएम ने शोभन सिंह जीना को नमन करते हुए कहा कि स्व. जीना ने जीवन पर्यन्त समाज हित में कार्य किया और उन्हें कर्मयोगी की पहचान मिली। उन्होंने बताया कि शोभन सिंह सिद्धांतवादी इंसान थे। वर्ष 1992 में जब स्व.जीना को मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया जा रहा था तो उनके सिद्धांत नहीं मिलते कहकर मना कर दिया। उन्होंने आगे बताया गया कि शोभन सिंह जीना ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया।

वहीं इस जयंती समारोह में उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण विषय पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैरसैंण समाधान औचित्य और आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्व. जीना ने जीवन पर्यन्त समाज हित में कार्य किया और उन्हें कर्मयोगी की पहचान मिली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!