शर्मनाक ! समधी के साथ संबंध बनाती थी मां... बेटी के उड़े होश, प्रेमी संग मिलकर किया ये बड़ा कांड; पुलिस भी रह गई हैरान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jan, 2026 01:25 PM

shameful the mother had an affair with her brother in law  the daughter was

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला का अपने समधी यानी बेटी के ससुर पर दिल आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मामले की जानकारी पर बेटी के होश उड़ गए। वह दोनों की शर्मनाक हरकत को उजागर करना चाहती थी। इसी बीच...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला का अपने समधी यानी बेटी के ससुर पर दिल आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मामले की जानकारी पर बेटी के होश उड़ गए। वह दोनों की शर्मनाक हरकत को उजागर करना चाहती थी। इसी बीच उसकी मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला यूपी के कासगंज जिले में से सामने आया है। जहां सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना 26 दिसंबर की बताई गई है। मृतका की पहचान (25) सबनूर पुत्री यास्मीन के रूप में हुई। मामले में मृतका की मां ने झूठी कहानी रच डाली। सबनूर के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामले की गंभीरता से जांच के गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यास्मीन ने प्रेमी संग मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। शव को नदी में फेंक दिया गया था। बताया गया कि मृतका की मां का उसके ससुर के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी पर सबनूर ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया। साथ ही मामले को सभी के सामने उजागर करने की बात कही। तभी उसकी मां ने खुद को बचाने के लिए अपनी बेटी की हत्या की गई। पुलिस ने यास्मीन और समधी रहीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!