19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म ! 8 महीने में कई बार बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Feb, 2026 02:57 PM

a 19 year old woman was raped she had

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया था। जहां उसे एक बंद कमरे में रखा गया। 8 महीने तक शारीरिक संबंध बनाए।...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया था। जहां उसे एक बंद कमरे में रखा गया। 8 महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात करने पर मारपीट का आरोप है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता युवती को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराएं आरोपित की जा रही है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती लगभग आठ माह से लापता थी। दो दिन पहले पुलिस को युवती के लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। आशंका जताई गई कि युवती को पास में नाई का काम करने वाला आरोपी भगा कर ले गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भवाली पुलिस को मिलकर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की थी। भवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। आखिरकार युवती को बिजनौर से बरामद कर लिया गया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने युवती को किराये के मकान में रखा था। युवती ने आरोप लगाया कि विवाह का आश्वासन देकर उसे साथ रखा और शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने अपने माता पिता के साथ जाने की इच्छा जताई है। पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!