शर्मनाक ! देहरादून के कारगी चौक पर छात्राओं से छेड़छाड़, 3 युवकों पर गंभीर आरोप; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2025 11:57 AM

shameful girl students molested at kargi chowk in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून में कारगी चौक पर छात्राओं से छेड़छाड़ हुई है। आरोप है कि यहां स्थित नामी बेकरी के कर्मचारियों ने बच्चियों के साथ छेड़खानी की है। उन्हें जबरन बेकरी के अंदर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में कारगी चौक पर छात्राओं से छेड़छाड़ हुई है। आरोप है कि यहां स्थित नामी बेकरी के कर्मचारियों ने बच्चियों के साथ छेड़खानी की है। उन्हें जबरन बेकरी के अंदर ले जाने का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्राओं के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्चियां शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कारगी चौक पर एक नामी बेकरी के तीन कर्मचारियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि तीनों युवक पहले भी यह शर्मनाक हरकत कर चुके है। लेकिन, तब उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद उन्होंने फिर से लड़कियों को रोका और बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश की। वहीं, बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेकरी कर्मचारी अमित व महफूज को हिरासत में लिया है। जबकि तीसरा आरोपी मोइनुद्दीन घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद पहुंचे भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बेकरी सीज करने की मांग की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!