शर्मनाक ! युवती से साथ अश्लील हरकतें, गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप; मुकदमा दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 10:54 AM

shameful a case has been filed against a young woman for obscene behavior

कोटद्वारः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर की पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि आरोपी उस्मान को युवती द्वारा इस संबंध में दी गई...

कोटद्वारः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर की पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि आरोपी उस्मान को युवती द्वारा इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को दी अपनी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि युवक पिछले कई दिनों से अनावश्यक रूप से उसे फोन तथा संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रास्ते में आते-जाते समय युवक उसके साथ गाली-गलौज और आपत्तिजनक हरकतें करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस्मान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!